भारत

एक ने तोड़ा दम, रसमलाई खाने के बाद मचा कोहराम

jantaserishta.com
15 Aug 2022 9:41 AM IST
एक ने तोड़ा दम, रसमलाई खाने के बाद मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 

एफएसडीए की टीम हरकत में आई।

लखनऊ: पारा में रसमलाई खाने से राकेश गौड़ की मौत हो गई, दो परिवारों के सात लोग बीमार पड़ गए हैं। उन्हें आलमबाग के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने पारा थाने में तहरीर दी तो एफएसडीए की टीम हरकत में आई। आलमबाग के संजय स्वीट हाउस में छापेमारी कर ढाई कुंतल मिठाई नष्ट कराई। अधिकारियों का कहना है कि दुकान से मिली मिठाई खाने योग्य नहीं थी और कई दिन पहले बनाई गई थी। अयोध्या निवासी रीता गौड़ रक्षाबंधन पर पारा के चंद्रोदय नगर निवासी चाचा राकेश गौड़ के घर आई थीं। रीता ने आलमबाग स्थित संजय स्वीट हाउस से रसमलाई खरीदी थी।

रीता मिठाई लेकर चाचा राकेश के घर पहुंची। यहां चचेरे भाई अमित, सुमित को राखी बांधी और रस मलाई का एक डिब्बा भेंट कर दिया। 50 वर्षीय चाचा राकेश गौड़ और चाची रूपरानी ने रसमलाई खाई। राखी बांधने के बाद रीता कृष्णानगर स्थित अपने पिता राजकुमार गौड़ के घर आ गई। यहां पिता राजकुमार, मां ज्ञानवती से मुलाकात के बाद भाई अमन को राखी बांधी और मिठाई खिलायी। यहां से निकली रीता लालकुंआ में मामा छोटेलाल को भी राखी बांधने गईं। मिठाई खाने के बाद पिता राजकुमार गौड़, मां ज्ञानवती, चाचा राकेश कुमार गौड़, चाची रूपरानी, चचेरे भाई अमित व सुमित, मामा छोटेलाल की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने राजकुमार, ज्ञानवती, राकेश, रूपरानी, अमित,सुमित और छोटेलाल को अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान रविवार को चाचा राकेश गौड़ की मौत हो गई। राकेश गौड़ फास्टफूड की दुकान चलाते थे। चचेरा भाई सुमित और मामा छोटेलाल अस्पताल में भर्ती है। राकेश की मौत के बाद भतीजे अमन गौड़ ने पारा थाने में मिठाई दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस से सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन (एफसडीए) टीम आलमबाग के संजय स्वीट हाउस में छापा मारा। यहां से रसमलाई, छेना, बर्फी समेत कई मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए एफएसडीए, सहायक आयुक्त, डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आलमबाग स्थित संजय स्वीट हाउस पर छापा मारा गया। यहां कई दिन पुरानी मिठाई पाई गई। उसका स्वाद और सुगंध दोनों बिगड़ गए थे। सैंपल लिए गए हैं। मृतक के और मृतक के घर से रसमलाई के नमूने लिए गए हैं। ढाई कुंतल मिठाई नष्ट कराई गई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story