Top News

एक शव रेलवे ट्रैक के किनारे तो दूसरा ट्रैक के बीच मिला, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
2 Dec 2023 5:00 PM IST
एक शव रेलवे ट्रैक के किनारे तो दूसरा ट्रैक के बीच मिला, मचा हड़कंप
x

रांची: झारखंड के लातेहार में शनिवार को रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। इनकी हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंका गया है या फिर ट्रेन से कटकर मौत हुई है, यह साफ नहीं हो पाया है।

रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रही है। बरवाडीह थाना क्षेत्र के कचनपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने रेलवे पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। मृतकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घटनास्थल पर एक युवक का शव ट्रैक के किनारे पड़ा था, जबकि दूसरे युवक का शव ट्रैक के बीच में था। ट्रैक पर लेटे युवक का एक कंधा भी कट गया, जबकि ट्रैक के किनारे पड़े युवक के शरीर पर जख्म के निशान दिख रहे थे।

पुलिस हादसा या हत्या, दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। दोनों मृतक मजदूर तबके के लग रहे हैं। हादसे की वजह से कुछ देर के लिए बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story