भारत

एयरपोर्ट पर 44 करोड़ की ड्रग्स मिली, एक गिरफ्तार

jantaserishta.com
29 Aug 2023 2:03 PM IST
एयरपोर्ट पर 44 करोड़ की ड्रग्स मिली, एक गिरफ्तार
x
बड़ा एक्शन.
तिरुवनंतपुरम: केरल के कोझिकोड हवाई अड्डे से 44 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ एक व्‍यक्ति को हिरासत में लिया गया। सोमवार देर रात उसे कोझिकोड हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि यूपी का रहने वाला यह व्‍यक्ति नैरोबी से शारजाह के रास्‍तेे केरल के कोझिकोड हवाई अड्डे पर पहुंचा था।
जांच के दौरान डीआरआई अधिकारियों ने उसके पास से 3.4 किलोग्राम कोकीन और 1.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, जिनकी कीमत 44 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ड्रग्स जूते और पर्स में छिपाया गया था। जिसे वह अपने सामान में बड़ी संख्या में ले जा रहा था। डीआरआई और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story