भारत

देसी कट्टे व 4 जिंदा कारतूसों सहित एक गिरफ्तार

Shantanu Roy
18 Jun 2023 12:10 AM IST
देसी कट्टे व 4 जिंदा कारतूसों सहित एक गिरफ्तार
x
खन्ना। थाना सिटी-1 पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक देसी कट्टा 315 बोर तथा 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी नजदीक शिगलीगर मोहल्ला समाधि रोड खन्ना के रूप में हुई है। थाना सिटी-1 के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त आरोपी ने यू.पी. से देसी कट्टा लाकर अपने पास रखा हुआ है और किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से इस समय कोर्ट कॉम्पलैक्स समाधी रोड की तरफ आ रहा है। पुलिस पार्टी ने तुरंत समाधि रोड पर नाकाबंदी करते हुए सुनील कुमार को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक देसी कट्टा 315 और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करते हुए उसका रिमांड हासिल किया गया है, जिससे यह पता लगाया जाएगा कि वह यह अवैध हथियार कहां से लेकर आया था तथा इलाके में उसने किस वारदात को अंजाम देना था।
Next Story