भारत

चोरी के 31 मोबाइल के साथ 3 चोर गिरफ्तार, जानें कीमत

jantaserishta.com
29 July 2023 4:08 PM IST
चोरी के 31 मोबाइल के साथ 3 चोर गिरफ्तार, जानें कीमत
x
दुकान का शटर तोड़कर 31 मोबाइल चोरी किया था।
नोएडा: नोएडा पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने शुक्रवार की रात सेक्टर-39 थाना इलाके में एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर 31 मोबाइल चोरी किया था। जिनकी कीमत तकरीबन 6.50 लाख रुपये थी।
थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस ने मोबाइल फोन की शॉप में शटर तोडकर 6,50,000 रुपये कीमत के 31 मोबाइल की चोरी की घटना का 12 घंटे में खुलासा कर लिया। पुलिस ने चोरी के 31 मोबाइल के साथ अभियुक्त सोहेल मलिक (20), पुत्र साबिर मलिक, गोदरेज कम्पनी के सामने पार्क से गिरफ्तार किया। दो नाबालिगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चोर रात में नशा करने के बाद बंद दुकानों, मकानों में चोरी करते थे। चोरों ने 27 जुलाई की देर रात सोमबाजार सदरपुर के एक मोबाइल शॉप में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story