भारत

ढांगूपीर में 15.33 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार

Shantanu Roy
22 Oct 2026 8:18 PM IST
ढांगूपीर में 15.33 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार
x
Nurpur. नूरपुर। नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ढांगूपीर में कार्रवाई करते हुए 15.33 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। एएसपी नूरपुर के अनुसार 20 अक्तूबर को सीआईए नूरपुर और पुलिस चौकी ढांगूपीर,पुलिस थाना डमटाल की संयुक्त टीम ने न्यू बस्ती ढांगूपीर में गुप्त सूचना के आधार पर एक रिहायशी मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान की ऊपरी मंजिल के कमरे में रखी
लोहे की अलमारी
के रैक में कपड़ों के बीच छिपाकर रखा गया एक डिब्बा बरामद हुआ। डिब्बे के अंदर पारदर्शी पॉलीथीन में रखा हल्के सफेद और भूरे रंग का पाउडरनुमा पदार्थ मिला। पुलिस ने ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने के बाद पदार्थ का इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर वजन किया, जो 15.33 ग्राम पाया गया। जांच में चिट्टा/हेरोइन के सकारात्मक संकेत मिलने पर पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में ले लिया। इस मामले में गुरपिंदर सिंह न्यू बस्ती ढांगूपीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Next Story