भारत

पेट्रोल पंप पर मारपीट मामले में एक गिरफ्तार, विधायक पिता-पुत्र के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी

jantaserishta.com
13 May 2024 5:16 PM IST
पेट्रोल पंप पर मारपीट मामले में एक गिरफ्तार, विधायक पिता-पुत्र के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी
x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा के फेज-1 थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप में हुई मारपीट मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह के करीबी और उसके मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विधायक, उनके बेटे और एक अन्य आरोपी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू (वारंट) भी जारी किया है।
माना जा रहा है कि अब अमानतुल्लाह और उनके बेटे की मुश्किलें कम नहीं होने वाली। पुलिस ने दर्ज एफआईआर में गैर-जमानती धाराएं भी जोड़ दी हैं। इसके चलते गिरफ्तारी के बाद बेल मुश्किल होगी।
नोएडा पुलिस ने एफआईआर में कई संगीन धाराएं भी जोड़ दी हैं। अमानतुल्लाह खान, बेटे अनस और अबू बकर के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया है। इस मामले में सोमवार को इकरार अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी अमानतुल्लाह खान का मैनेजर है।
नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस से भी सभी का आपराधिक इतिहास मांगा है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना फेज-1 पुलिस ने पहले दर्ज एफआईआर में धारा 427/323/504/506 लगाई थी। इसके बाद जांच की गई और सबूतों के आधार पर धारा 147/149/452/307/394/34 और 3(2)(वी) एससी/एसटी एक्ट भी लगा दी गई है।
इस मामले में वांछित इकरार अहमद को कालिंदी कुंज के बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया। 50 वर्षीय इकरार अहमद के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि वह हापुड़ जिले का मूल निवासी है। वह वर्तमान में विधायक अमानतुल्लाह खान के ओखला स्थित कार्यालय में रह रहा था।
विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे अनस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही मारपीट से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story