
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी में अवैध शराब की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 5,000 बोतल शराब बरामद की है। 35 वर्षीय आरोपी की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन के मुताबिक सोमवार को विशेष सूचना मिली थी कि धर्मेंद्र टाटा टेम्पो वाहन से हरियाणा से दिल्ली तक अवैध शराब का परिवहन करता है। वह भारी मात्रा में शराब लेकर नजफगढ़ फिरनी पार करेगा।
डीसीपी ने कहा, सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नजफगढ़ इलाके में एक जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया।
टैंपो की जांच करने पर उसमें 100 कार्टन अवैध शराब लदी हुई मिली, जिसमें बोतलें थीं।
अधिकारी ने कहा, नजफगढ़ पुलिस थाने में धारा 33/38/58डी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
Tagsअवैध शराब तस्करीतस्करीदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसillegal liquor smugglingsmugglingDelhiDelhi NewsDelhi Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





