भारत

कलर प्रिंटर से घर में ही छाप दिए नकली नोट, ऐसे पकड़ में आए

jantaserishta.com
18 March 2023 9:06 AM IST
कलर प्रिंटर से घर में ही छाप दिए नकली नोट, ऐसे पकड़ में आए
x

DEMO PIC 

कलर प्रिंटर, कागज, मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| घर में बैठकर कलर प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छापने का कारोबार करने वाले एक शख्स को कोतवाली बादलपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस की टीम कर रही है। गिरफ्तार किये गये आरोपी के कब्जे से अलग-अलग डिनॉमिनेशन के 38,220 जाली नोट बरामद किए हैं और इन नोटों को छापने में इस्तेमाल होने वाला कलर प्रिंटर, कागज, मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
अब्दुल रकीब पुत्र नेक मोहम्मद को कोतवाली बादलपुर पुलिस ने एक इनपुट पर जीटी रोड छपरौला स्थित साई होटल के पास गिरफ्तार किया किया है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया पुलिस को सूचना मिली कुछ लोगों नकली नोटों छापने का काम कर रहे है। सूचना के आधार थाना बादलपुर पुलिस ने अब्दुल रकीब को साई होटल के पास जीटी रोड छपरा से गिरफ्तार किया। जो मूल रुप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान समय में दिल्ली के गाजीपुर में अपने साथी पंकज के साथ मिलकर कलर प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छापने का काम कर रहा था। पंकज मौके से फरार होने में सफल हो गया गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं, उसे भी से गिरफ्तार किया जाएगा।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा बताया कि आरोपी के कब्जे से एचपी का कलर प्रिंटर, कागज, मोबाइल फोन और भारी मात्रा में जाली नोट अलग-अलग डिनॉमिनेशन के जिनका कुल मूल्य 38220 पुलिस ने बरामद किये हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story