भारत
इशरत से मिलना नापसंद था...कपड़ा दुकान के सेल्समैन की हत्या, सीने में मारी गई गोली
jantaserishta.com
31 March 2024 12:00 PM IST

x
आरोपी गिरफ्तार.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के शास्त्री पार्क इलाके में झगड़े के बाद एक कपड़ा दुकान के सेल्समैन की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान इलाके के निवासी मुस्तकीम के रूप में हुई, जो चांदनी चौक में एक कपड़ा दुकान में काम करता था। आरोपी की पहचान चौहान बांगर निवासी यासीन (24) के रूप में हुई। पुलिस को मंगलवार को बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क के पास गोलियां चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची ।
पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय टिर्की ने कहा, "मुस्तकीम को सीने में गोली मारी गई। उसे तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।"
शुरुआती जांच में पता चला कि न्यू सीलमपुर निवासी सोहेल खान (22) और मुस्तकीम दोनों दोस्तों ने इशरत से मिलने का फैसला किया था। डीसीपी ने कहा, "सोहेल ने चार साल पहले यूपी के गाजियाबाद के कौशांबी में 'द बैंग बैंग बार' में बार गर्ल के रूप में कार्यरत इशरत से शादी की थी और उनकी एक बेटी है। लेकिन, नवंबर, 2023 में उनका तलाक हो गया।"
सोहेल से तलाक के बाद इशरत का इरादा यासीन से शादी करने का थाा। डीसीपी ने कहा, यासीन को सोहेल और मुस्तकीम का इशरत से मिलना नापसंद था।" यासीन ने मुस्तकीम पर तीन राउंड गोलियां चलाईं। गोलियां मुस्तकीम को सीने में लगीं।
डीसीपी ने कहा, घटनास्थल पर दो खाली खोल और 7.65 मिमी का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
Tagsसेल्समैन हत्यादिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसकपड़ा दुकानSalesman murderDelhiDelhi NewsDelhi PoliceCloth Shop
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





