भारत

हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

Shantanu Roy
29 Jan 2023 1:00 PM GMT
हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
गोलाघाट। जिले के नूमलीगढ़ के माधवपुर इलाके में हुई एक हत्या मामले में पुलिस ने हत्या मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार 26 जनवरी की शाम को सूरज उड़ाग ने साजन कूजूर नामक व्यक्ति को जलावन की लकड़ी से प्रहार कर बुरी तरह घायल कर दिया। शनिवार को घायल साजन की डिब्रूगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में सूरज उड़ाग को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story