भारत
घरेलू सहायिका को खुदकुशी के लिए उकसाया, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
5 April 2024 10:25 AM IST

x
लड़की की मां का एक वीडियो सामने आया था।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 की वीवीआईपी सोसाइटी में 2 अप्रैल को एक नाबालिग घरेलू सहायिका के बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उकसाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 4 अप्रैल की देर रात थाना बिसरख पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी मोहित वर्मा उर्फ मोनू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक 2 अप्रैल को मोहित नेे फोन कर लड़की को तंग किया था। इसके बाद उसने बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
इस घटना के बाद लड़की की मां का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह कह रही है कि वह और उसकी बेटी एक साल से यहां काम कर रही थी। 2 अप्रैल हम दोनों सुबह 8:14 बजे सोसाइटी में आए और सुबह करीब 9:30 बजे हमारी बेटी फ्लैट से नीचे गिर गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





