भारत
सारस पक्षी का शिकार कर ले जा रहा एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
jantaserishta.com
11 Aug 2023 11:45 AM IST

x
जब पुलिस ने बरामद किया तो सारस पक्षी मृत अवस्था में था।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को बाइक से सारस पक्षी को ले जाते हुए पकड़ने का प्रयास किया जिसमें से एक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। जब पुलिस ने बरामद किया तो सारस पक्षी मृत अवस्था में था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना रबूपुरा क्षेत्रान्तर्गत चचूरा बॉर्डर पर उप निरीक्षक प्रवीण कुमार को हमराही पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि 2 व्यक्ति मोटरसाइकिल से सारस पक्षी का शिकार कर ले जा रहे हैं। सूचना पर रिसिया को मोटरसाइकिल पर मृत सारस के साथ गिरफ्तार किया गया। उसका साथी कमल मौके से फरार हो गया।
पूछताछ के दौरान पकड़े गये अभियुक्त ने बताया कि मृत सारस को अपने साथी कमल के साथ ग्राम म्याना के जंगल से फंदा लगाकर शिकार कर पकड़ कर लाए थे। इस मामले में धारा 9/ 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी के दूसरे साथी की तलाश कर रही है।
Tagsसारस पक्षीशिकारग्रेटर नोएडाथाना रबूपुरा पुलिसStork birdhuntingGreater NoidaRabupura police station
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





