भारत

सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों को फंसाने वाला गिरफ्तार

jantaserishta.com
7 May 2022 2:10 PM IST
सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों को फंसाने वाला गिरफ्तार
x

नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग को अगवा कर बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़की से दोस्ती कर एक युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया और फिर अपहरण कर उसके साथ रेप किया. पुलिस ने 22 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोप है कि युवक ने लड़की को 2 दिन तक कमरे में बंद रखा और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम देता रहा. मामला दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके का है. 28 अप्रैल को वसंत कुंज साउथ थाने को रेप की शिकायत मिली थी.
नाबालिग ने युवक पर 2 दिनों तक दुष्कर्म करने और कमरे में कैद कर रखने का आरोप लगाया था जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी.जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी.
जांच में सामने आया कि आरोपी को सोशल मीडिया की लत थी और वो इंस्टाग्राम समेत अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करता था. पुलिस ने उसके अकाउंट की जांच की और उसके ठिकाने की सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
जांच कर रहे पुलिस अफसरों ने बताया, आरोपी को इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने की आदत है. आरोपी अपने वीडियो पर आने वाले कमेंट के बाद लड़कियों से चैट शुरू करता था और फिर लुभावनी बातों में लड़कियों को फंसा लेता था.
नाबालिग के साथ भी उसने ऐसा ही किया और उसे शादी का झांसा देकर रेप की वारदात को अंजाम दिया. अब पुलिस आरोपी की अपराध की कुंडली खंगाल रही है और पता लगा रही है कि वह और कितने लड़कियों के साथ ऐसी घटना को अंजाम दे चुका था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story