भारत

डेढ़ वर्षीय बच्चा गरम पानी की चपेट आया, मौत

Admin4
28 Feb 2024 10:57 AM GMT
डेढ़ वर्षीय बच्चा गरम पानी की चपेट आया, मौत
x
नोएडा। सेक्टर-58 क्षेत्र के विशनपुरा गांव में रहने वाला एक डेढ़ वर्षीय बच्चा गरम पानी की चपेट में आ गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए नोएडा के विनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अनुज कुमार गुप्ता जो की विशनपुर गांव में रहते हैं उनका डेढ वर्षीय बच्चा 18 फरवरी को उनके घर पर गरम पानी की चपेट में आ गया था। बच्चे के दादा ने अपने नहाने के लिए पानी गरम करके रखा था। बच्चा खेलते हुए पानी में जाकर गिर गया। इस घटना में वह बुरी तरह से जल गया। उसे उपचार के लिए नोएडा के विनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर आज सुबह को उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story