भारत

शराब पिला कर डेढ़ महीने के बच्चे की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

SHIDDHANT
19 Oct 2025 10:42 PM IST
सांकेतिक तस्वीर (AI)
x
शराब पिलाकर
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गरीबी से तंग आकर एक दंपति ने डेढ़ महीने के नवजात बच्चे को चुराया। आरोपियों ने पहले माता-पिता को शराब पिलाई और नशे की हालत में उनका शिकार किया। इसके बाद मासूम को चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को तुरंत सूचित किया।
पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को घंटाघर क्षेत्र में एक मजदूर दंपति को किराए का मकान दिलाने के बहाने आरोपी महिला और पुरुष ने अपने जाल में फंसाया। दंपति को शराब पिलाकर नशे में कर दिया और मौके का फायदा उठाकर बच्चा लेकर भाग गए। बच्चे के गायब होने पर दंपति ने नौबस्ता थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को धर दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गरीबी के कारण नवजात बच्चे को बेचने की योजना बना रहे थे। उन्हें जानकारी मिली थी कि बिना संतान वाले दंपतियों में नवजात बच्चों की मांग होती है और इसके लिए मोटी रकम मिल सकती है। इसके बाद उन्होंने बच्चे को चोरी करने की योजना बनाई और इसे अंजाम दिया।
पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बच्चे को पाकर माता-पिता बेहद खुश हुए और उन्होंने पुलिस टीम का धन्यवाद किया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ ने बताया कि आरोपियों पर उन्नाव जिले में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों मजदूरी का काम करते थे और बच्चे को बेचकर पैसे कमाने की फिराक में थे।
डीसीपी ने कहा कि पुलिस की तत्परता और समय पर कार्रवाई की वजह से यह गंभीर अपराध विफल हुआ। पुलिस ने मामले की जांच आगे भी जारी रखी है और दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। डीसीपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।
Next Story