भारत

किराना व्यापारी से डेढ़ लाख रुपए की लूट, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
28 Sept 2021 12:20 AM IST
किराना व्यापारी से डेढ़ लाख रुपए की लूट, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
बड़ी खबर

अरवल: जिले के सदर थाना क्षेत्र के बैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने बंदूक की नोक पर किराना व्यवसायी से डेढ़ लाख रुपए लूट लिए. वहीं, लूटपाट के बाद वे हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. जानकारी अनुसार किराना व्यवसायी कुंदन कुमार रोज की तरह देर रात अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसा दौरान अपराधियों ने उनसे रुपये लूट लिए. घटना के बाद आस-पास भगदड़ की स्थिति हो गई. गोली की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे.

छह अपराधियों ने की लूटपाट
जानकारी अनुसार दो बाइक पर सवार होकर छह की संख्या में आए अपराधियों ने पहले व्यवसायी को बंदूक दिखा कर रोका और फिर उसके पास रहे सारे रुपए लूट लिए. वहीं, उसके साथ मारपीट कर फरार हो गए. इधर, घायल युवक कुंदन ने बताया कि वह जैसे ही दुकान बंद कर निकलने लगा, तभी अपराधी आए और पिस्टल के बल पर झोले से रुपए निकाल लिए. इतना ही नहीं, इसका विरोध करने पर उन्होंने सिर और चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे सिर में चोट आ गई और खून निकलने लगा. उन्होंने बताया कि शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक अपराधी फायरिंग करते हुए भाग गए थे.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना का शिकार बने व्यवसायी कुंदन ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद अनुसूचित जाति जनजाति थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. हालांकि, तब तक बेखौफ अपराधी मौके पर से भाग चुके थे. इधर, घटना की सूचना पाकर सदर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है. सदर थानाध्यक्ष शंभू पासवान खुद मामले की जांच कर रहे हैं. घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story