Top News

एक अकेला सब पर भारी! 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को अकेले ही बहुमत, सर्वे में दावा

jantaserishta.com
14 Dec 2023 10:06 AM IST
एक अकेला सब पर भारी! 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को अकेले ही बहुमत, सर्वे में दावा
x

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शानदार जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी का विजयरथ 2024 लोकसभा चुनाव में भी जारी रहने के आसार हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे में ऐसे संकेत मिले हैं। सर्वे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कांग्रेस और खासतौर से नए विपक्षी गठबंधन INDIA का प्रदर्शन खास नहीं होने वाला है।

टाइम्स नाउ ईटीजी सर्वे ने अनुमान लगाया है कि भाजपा की अगुवाई वाला नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी NDA 323 सीटें अपने नाम कर सकता है। सर्वे से पता चला है कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा अकेले ही 308 से 328 सीटें जीत सकती है। हालांकि, 2019 की तुलना में एनडीए की सीटों में कुछ गिरावट का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

सर्वे के अनुसार, 2024 आम चुनाव में कांग्रेस की गाड़ी महज 52 से 72 सीटों की बीच रुक सकती है। इसके अलावा INDIA गठबंधन के दल मिलकर 163 सीटें जीत सकते हैं। करीब 18 दलों ने मिलकर भाजपा के खिलाफ विपक्षी गठबंधन तैयार किया है। इसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वामदल, जनता दल यूनाइटडे, शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समेत कई बड़े दल शामिल हैं।

2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 436 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से पार्टी ने 303 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। जबकि, 421 सीटों पर मैदान में उतरी कांग्रेस को महज 52 सीटों पर ही जीत मिल सकी थी। तब एनडीए ने 350 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया था और भाजपा ने अपने दम पर ही बहुमत हासिल कर ली थी।

हाल ही में भाजपा ने 230 सीटों वाले मध्य प्रदेश में 163, राजस्थान की 199 में से 115, छत्तीसगढ़ में 90 में से 54 सीटों पर जीत हासिल की है। पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में भी भाजपा का पिछले चुनाव के मुकाबले ग्राफ बढ़ा और पार्टी को 2 सीटों पर जीत मिली। दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना में भी भाजपा ने 8 सीटें अपने नाम की हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story