भारत

एक आरोपी दबोचा गया, मंदिर में रखी मूर्तियों को क्षतिग्रस्‍त करने की कोशिश, जानें पूरी जानकारी

jantaserishta.com
29 Aug 2022 3:58 PM IST
एक आरोपी दबोचा गया, मंदिर में रखी मूर्तियों को क्षतिग्रस्‍त करने की कोशिश, जानें पूरी जानकारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/भाषा

माहौल बिगाड़ने की साजिश की गई।

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ माहौल बिगाड़ने की साजिश की गई। हालांकि समय रहते इसे रोक दिया गया। बन्‍नादेवी थाना क्षेत्र स्थित रसलगंज पुलिस चौकी के नजदीक स्थित एक मंदिर में रखी कुछ मूर्तियों को क्षतिग्रस्‍त करने की कोशिश के आरोप में 25 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात 25 वर्षीय एक युवक को रसलगंज पुलिस चौकी के नजदीक एक अतिव्‍यस्‍त क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में घुसकर वहां रखी मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्‍थानीय लोगों के मुताबिक, गिरफ्तार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान की थी। नैथानी के अनुसार, गिरफ्तार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बतया कि युवक की पहचान की पुष्टि भी की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story