भारत

हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Admin4
4 March 2024 7:54 AM GMT
हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार
x
अयोध्या। कैंट पुलिस ने प्रापर्टी डीलर हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में घायल आरोपी रितेश यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सप्ताह भर पहले थाना पूराकलंदर क्षेत्र के टोनिक गांव निगम प्रापर्टी डीलर विशाल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।
सोमवार को थाना कैंट क्षेत्र के गद्दोपुर पेशकार पुरवा जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के कारण आरोपी रितेश यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार घायल आरोपी का इलाज कराया जा रहा है, नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Next Story