भारत

महाकुंभ में एक बार फिर आग लगने की खबर आई, मचा हड़कंप, पा लिया गया काबू

jantaserishta.com
30 Jan 2025 4:11 PM IST
महाकुंभ में एक बार फिर आग लगने की खबर आई, मचा हड़कंप, पा लिया गया काबू
x
देखें वीडियो.
प्रयागराज: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है. महाकुंभ के सेक्टर-22 में आग लगने से कई पंडाल जल गए. हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लिया है. इस घटना में कोई जन हानि की सूचना नहीं है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. अधिकारी श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं और मामले की जांच में जुट गए हैं.
जानकारी के मुताबिक आग लगने की इस घटना में 15 टेंट जलकर खाक हो गए हैं. आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल अग्निशमन दल को सूचित किया गया. हालांकि टीम को टेंट तक पहुंचने में कठिनाई हुई क्योंकि वहां पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं था. इसके बाद भी अग्निशमन दल समय पर पहुंचा और बिना किसी बड़ी घटना के आग पर काबू पाया.
अग्निशमन विभाग के अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया, "हमें आज छतनाग घाट थाना क्षेत्र में 15 टेंटों में आग लगने की सूचना मिली. तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया. एसडीएम के अनुसार, यह एक अनधिकृत टेंट था जिसे यहां लगाया गया था. स्थिति नियंत्रण में है. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है."
बता दें कि इससे पहले भी दो बार आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. महाकुंभ मेले के सेक्टर 2 में दो कारों में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया था. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था और समय रहते फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पा लिया था.
इससे पहले 19 जनवरी को महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में एक और आगजनी की घटना हुई थी, जब एक शिविर में रखे घास-फूस में आग लग गई थी. इस घटना में करीब 18 शिविर जलकर खाक हो गए थे. हालांकि, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू पाया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story