भारत
कांग्रेस में एक बार फिर बगावत के सुर, एक साथ हुए कमलनाथ और दिग्विजय सिंह
jantaserishta.com
8 Jan 2025 8:39 AM IST

x
हार के बाद भी नहीं चेती कांग्रेस.
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता कमल नाथ ने संगठन से नाराजगी जाहिर की है. 26 जनवरी को महू में महारैली होने जा रही है, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य सीनियर लीडर के शिरकत करने की उम्मीद है. रैली की तैयारियों पर चर्चा के लिए कल रात राजनीतिक मामलों की समिति की जूम मीटिंग हुई. इस मीटिंग में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता विपक्ष उमंग सिंघार, कमल नाथ, दिग्विजय सिंह और राज्य पीएसी के अन्य सदस्य शामिल हुए.
वर्चुअल बैठक के दौरान कमल नाथ ने कहा, 'आजकल ऐसा हो रहा है कि संगठन में नियुक्तियों के बारे में मुझसे पूछा तक नहीं जा रहा है. नियुक्तियों के बारे में सीनियर नेताओं से बात की जानी चाहिए. मुझे बैठकों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी जाती है और ऐसा पहले भी होता रहा है. हाल ही में मुझे मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि PCC में मीटिंग हुई है."
कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय ने भी इशारों-इशारों में नाराजगी जताई और कहा, "मुझे मीटिंग का एजेंडा बैठक से कुछ मिनट पहले ही बताया गया. हमारे लिए यह मुमकिन नहीं है क्योंकि हमें मोबाइल के जरिए मीटिंग में शामिल होने के लिए कहा गया है."
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, "सभी सीनियर नेताओं की राय के बाद ही फैसले लिए जा रहे हैं. हो सकता है कि कुछ गलतफहमी हो गई हो." उन्होंने यह भी कहा कि प्रवक्ताओं की नियुक्ति के संबंध में पिछले दिनों एक पत्र जारी किया गया था, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि सीनियर नेता खुश नहीं हैं, तो सभी नियुक्तियां तत्काल रद्द कर दी गईं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





