भारत

वर्ल्ड किडनी डे पर मौबानी सोरकार ने की किडनी स्वास्थ्य पर बात, जागरुकता अभियान का बनीं हिस्सा

jantaserishta.com
12 March 2026 11:51 AM IST
वर्ल्ड किडनी डे पर मौबानी सोरकार ने की किडनी स्वास्थ्य पर बात, जागरुकता अभियान का बनीं हिस्सा
x
विजयवाड़ा: वर्ल्ड किडनी डे के अवसर पर, किडनी के स्वास्थ्य और निवारक देखभाल के महत्व को उजागर करने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बंगाली सिनेमा की सफल अभिनेत्री मौबानी सोरकार भी पहुंचीं। उन्होंने सभी से किडनी हेल्थ के बारे में जागरूकता लाने की अपील की और बाकी शरीर के सभी अंगों की तरह किडनी का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।
अभिनेत्री मौबानी सोरकार ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, “मैं अरुण किडनी सेंटर की एक पहल के तहत यहां आई हूं। यह पहल महत्वपूर्ण है क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाती है, जो एक महत्वपूर्ण अंग है जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। थोड़ी सी देखभाल और जागरूकता से हम अपनी किडनी की रक्षा कर सकते हैं और अपने समग्र स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।”
उन्होंने आगे लिखा, आज वर्ल्ड किडनी डे के मौके पर हम जागरूकता अभियान चला रहे हैं, जिससे लोगों के अंदर किडनी देखभाल के लिए जागरूकता आ सके। लोगों को ये समझना बहुत जरूरी है कि थोड़ी सी देखभाल से हम अपने शरीर के अंगों को नया जीवन दे सकते हैं और अपने स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं। इस मौके पर कई लोग यहां आए हैं और इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर अभियान को भव्य बना रहे हैं।
वर्ल्ड किडनी डे पर आयोजित अभियान में बच्चों से लेकर बड़ों तक को देखा गया। आयोजन में किडनी के देखभाल के तरीके बताए गए और शराब और नशे से संबंधित चीजों को दूर रहने की अपील की गई। शराब और नशे से संबंधित चीजें ही किडनी के स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं।
बता दें कि अभिनेत्री मौबानी सोरकार बंगाली सिनेमा का जाना-माना चेहरा है। उन्होंने भी कार्यक्रम का हिस्सा बनकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया। मौबानी ने बंगाली फिल्म 'बदला' से शुरुआत की थी, और वे उद्योग में बेहतरीन डांसर के तौर पर भी जानी जाती हैं। उनके डांस मूव्स और एक्टिंग स्किल्स की बंगाली सिनेमा में ख्याति है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story