भारत

महिला आरक्षण पर पूर्व मंत्री ने कहा- इससे लिपस्टिक वाली आएंगी, सियासी बवाल मचा

jantaserishta.com
30 Sept 2023 11:42 AM IST
महिला आरक्षण पर पूर्व मंत्री ने कहा- इससे लिपस्टिक वाली आएंगी, सियासी बवाल मचा
x
देखें वीडियो.
मुजफ्फरपुर: महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिल गई है। अब यह अधिनियम कानून बन गया है। इस बीच, राजद के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने इस आरक्षण को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर लिपस्टिक और बॉब कट वाली विधाय‍िकाओं में आ जाएंगी।
सिद्दीकी राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की तरफ से मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को आयोजित अति पिछड़ा सामाजिक जागरूकता सम्मेलन में भाग ले रहे थे। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यदि देना है, तो पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा महिलाओं को आरक्षण दें।
उन्होंने कहा कि अत्यंत पिछड़ा का भी कोटा तय कर दीजिए ,तब तो ठीक है, वरना, महिला के नाम पर बॉब कट और लिपिस्टिक वाली आ जायेंगी। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में नौकरी में आपकी महिलाओं को कुछ नहीं मिलेगा। राजद नेता ने इसके लिए लोगों से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने की भी अपील की।
सिद्दीकी ने लोगों को कम से कम लोकसभा चुनाव तक टीवी और सोशल मीडिया से दूर रहने की भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि टीवी और सोशल मीडिया से दूरी बनाइए और संकल्प लीजिए कि कम से कम लोक सभा चुनाव तक इसे नहीं देखें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story