भारत

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के जन्मदिन पर अमित शाह समेत कई भाजपा नेताओं ने बधाई दी

jantaserishta.com
8 Jan 2026 9:26 AM IST
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के जन्मदिन पर अमित शाह समेत कई भाजपा नेताओं ने बधाई दी
x
नई दिल्ली: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा नेताओं ने माणिक साहा के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के विजन को पूरे त्रिपुरा में लागू करने के आपके अथक प्रयास राज्य को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण रहे हैं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करता हूं।"
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, "त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर खुशियां लाए और आने वाला साल स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा हो।" त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी नल्लू ने लिखा, "त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। महाप्रभु जगन्नाथ और मां त्रिपुरा सुंदरी का आशीर्वाद उन्हें त्रिपुरा के लोगों की सेवा में अच्छा स्वास्थ्य और शक्ति प्रदान करे।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट में लिखा, "मां त्रिपुर सुंदरी से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन प्राप्त हो।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में, त्रिपुरा स्थिरता, विकास और जन-केंद्रित शासन के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। मां त्रिपुर सुंदरी का आशीर्वाद राज्य के लोगों के लिए आपकी समर्पित सेवा में आपका मार्गदर्शन करता रहे। आपके अच्छे स्वास्थ्य और सार्वजनिक जीवन में लगातार सफलता की कामना करती हूं।"
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद बिप्लब देव ने भी माणिक साहा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। उन्होंने प्रार्थना की कि मां त्रिपुर सुंदरी मुख्यमंत्री माणिक साहा को अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र का आशीर्वाद दें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story