भारत

सुहागरात पर दुल्हन ने धमकाया, खुद को किसी और की अमानत बताया, दूल्हे के होश फाख्ता

jantaserishta.com
6 July 2026 12:04 PM IST
सुहागरात पर दुल्हन ने धमकाया, खुद को किसी और की अमानत बताया, दूल्हे के होश फाख्ता
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
हापुड़: 'मुझे छुआ तो हत्या कर दूंगी, मैं किसी और की अमानत हूं...' सुहागरात पर जैसे ही पत्नी ने ये बात कही, पति के होश उड़ गए. उसने सुबह घरवालों से इसका जिक्र किया. बहू को मनाने का काम शुरू हुआ लेकिन उसने एक ना सुनी. आखिर में मामला महिला थाने पहुंचा. वहां शांतिपूर्ण तरीके से मसला हल हुआ. आइये जानते हैं यूपी के हापुड़ जिले की ये कहानी...
आपको बता दें कि हापुड़ से पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी की पहली ही रात दुल्हन ने अपने पति से साफ कह दिया कि वह किसी अन्य युवक से प्रेम करती है और उसके साथ वैवाहिक जीवन नहीं बिताना चाहती. इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया.
जानकारी के मुताबिक, 25 जून 2026 को युवक और युवती का विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ था. लेकिन सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को बताया कि वह किसी और से प्रेम करती है और परिवार की इच्छा के विरुद्ध उसकी शादी कराई गई है. उसने दूल्हे से दूरी बनाए रखने की बात कही. जिसके बाद दूल्हे ने विवाद करने के बजाय पूरी जानकारी अपने परिवार और दुल्हन के परिजनों को दे दी.
कई दौर की बातचीत के बाद भी जब कोई समाधान नहीं निकला, तो 28 जून को दोनों पक्षों की सहमति से युवती के प्रेमी को बुलाया गया. इसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई. भविष्य में किसी भी कानूनी विवाद से बचने के लिए दूल्हे और उसके पिता ने महिला थाने में लिखित शिकायत भी दी.
महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बताया कि युवक के परिजनों की ओर से शिकायत मिली थी कि विवाह के बाद युवती उसके साथ नहीं रहना चाहती और किसी अन्य युवक से प्रेम करती है. दोनों पक्षों की सहमति से मामले का शांतिपूर्ण निस्तारण करा दिया गया. फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई आपराधिक आरोप नहीं लगाया गया है और पुलिस के अनुसार विवाद आपसी सहमति से समाप्त हो गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story