भारत
शादी के दिन दी दूल्हे ने कर दिया बड़ा खेल, सभी लोगों के उड़े होश
jantaserishta.com
7 Aug 2023 8:20 AM IST

x
साजन ने नाम की मेहंदी लगाए उसका इंतजार कर रही थी.
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दुल्हन अपने साजन ने नाम की मेहंदी लगाए उसका इंतजार कर रही थी. संगीत बज रहा था लोग खुशी में नाच रहे थे. तभी अचानक एक ऐसी खबर सामने आई जिससे शादी समारोह में मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए. पता चला दूल्हा निकाह से पहले अपनी ही साली को लेकर फरार हो गया है.
यह खबर जैसे ही परिवार के लोगों को पता चली तो सभी के होश उड़ गए. पता चला कि दूल्हे का प्रेम प्रसंग दुल्हन के साथ-साथ उसकी बहन से भी चल रहा था और वह दुल्हन को अकेला छोड़ उसकी बहन को लेकर फरार हो गया.
मामला नवाबगंज क्षेत्र का है. यहां रहने वाले एक शख्स का उसकी ही मौसेरी बहन के साथ निकाह तय हुआ था. शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से होने जा रही थी. लेकिन निकाह के दिन अचानक पता चला कि दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन की ही छोटी बहन को लेकर फरार हो गया. हैरानी की बात ये है कि दूल्हे का पहले से ही दुल्हन के साथ अफेयर था. दोनों के परिवार इस निकाह के खिलाफ थे. लेकिन दोनों ने अपने परिवारों को मनाया और परिवार वाले अंत में मान भी गए.
निकाह की तारीख निकाली गई. रविवार यानी 6 जुलाई को निकाह होना था. सभी तैयारियां हो चुकी थीं. दूल्हा निकाह के लिए बारातियों के साथ आया. लेकिन समारोह के बीच में ही वह वहां से गायब हो गया. दूल्हे को काफी ढूंढा गया. पता चला कि दुल्हन की बहन भी समारोह से गायब है. फिर पता चला कि दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़ उसकी बहन को लेकर फुर्र हो गया है.
बताया जा रहा है कि दूल्हे का दुल्हन और उसकी बहन दोनों के साथ अफेयर था. लेकिन दुल्हन और परिवार वालों को इसकी भनक नहीं थी कि दूल्हा अपनी होने वाली साली के साथ भी अफेयर चला रहा है. दोनों अभी कहां है इस बात का पता नहीं लग पाया है.
लेकिन दूल्हे की इस करतूत के बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हा और उसके परिवार वालों के खिलाफ नवाबगंज थाने में मामला दर्ज करवाया है. फिलहाल पुलिस दूल्हा और उसकी साली की तलाश कर रही है.
Tagsबरेलीबरेली न्यूज़बरेली पुलिसशादी समारोहशादीसालीbareillybareli newsbareli policemarriage ceremonymarriagesali
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





