महीने के पहले ही दिन लोगों पर महंगाई की मार, सिलेंडर हुआ अब इतना मेहेंगा

नई दिल्ली: नए वित्तीय वर्ष (2022-23) के पहले ही दिन लोगों पर महंगाई की मार पड़ी। कमर्शियल सिलेंडर (19किलो) 259.50 रुपये मंहगा हो गया है। इसका सीधा असर होटल-रेस्टोरेंट समेत अन्य खाने-पीने की वस्तुओं पर पड़ेगा, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं हुआ है। कमर्शियल सिलेंडर पर इस माह 259.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 2096 वाला कमर्शियल सिलेंडर 2355.50 रुपये का पड़ेगा। बदली हुई दरें शुक्रवार सुबह से लागू हो गई हैं। वहीं, 22 मार्च को ही घरेलू सिलेंडर पर 50 रुपये का इजाफा हो चुका है। घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन न होने से अप्रैल में भी घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए 987.50 रुपये ही चुकाने पड़ेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





