भारत
जब हाईकोर्ट ने DGP से पूछा- कितने गिरफ्तार हुए और क्या कार्रवाई हुई ?
jantaserishta.com
14 March 2023 9:27 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
रांची (आईएएनएस)| वर्ष 2019 में सरायकेला के बहुचर्चित तबरेज अंसारी मॉबलिंचिंग कांड के बाद रांची में हुए उत्पात और हिंसा की जांच पर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के डीजीपी से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देते हुए डीजीपी से पूछा है कि रांची में उस दिन अशांति फैलाने की घटना पर क्या कार्रवाई हुई? कितनी एफआईआर दर्ज हुई और कितने लोगों की गिरफ्तारी की गई? इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख कोर्ट ने 10 अप्रैल निर्धारित की है।
बता दें कि जून 2019 को सरायकेला खरसावां में तबरेज अंसारी नामक शख्स की हत्या मॉब लिंचिंग की वारदात में हुई थी। इस वारदात के विरोध में रांची में पांच जुलाई 2019 को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज अदा करने के बाद उर्स मैदान में सभा की थी। सभा के बाद लोगों ने शहर में जमकर उत्पात मचाया था। मॉब लिंचिंग का विरोध करने निकली भीड़ देर रात तक हंगामा करती रही। इस दौरान पत्थरबाजी की गई और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया था। इसी हंगामे में सीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज की बस इस भीड़ में फंस गई, जिसमें तोड़-फोड़ के बाद आग लगाने की कोशिश की गई थी। देर रात भीड़ द्वारा रांची के एकरा मस्जिद के पास चाकूबाजी भी की गई, जिसमें इंद्रपुरी के रहने वाले विवेक कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले की जांच की मांग को लेकर पंकज यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।
Tagsझारखंड हाईकोर्टझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड सरकारझारखंड डीजीपीJharkhand High CourtJharkhandJharkhand NewsGovernment of JharkhandJharkhand DGP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





