भारत
शिक्षा मंत्री के बयान पर सीएम नीतीश ने कहा, धर्म के मामले में हस्तक्षेप की जरूरत नहीं
jantaserishta.com
17 Jan 2023 2:41 PM IST

x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धर्म के मामले में किसी को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। नीतीश कुमार से पत्रकारों ने शिक्षा मंत्री के रामचरितमानस पर दिए गए बयान पर विवाद से संबंधित प्रश्न पूछा तो उन्होंने कहा कि कहां विवाद हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इन सब मामलों में कोई विवाद नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म मानने वाला हो, उसमें किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। जिसको जो मन करे वही पूजा करे, वही पालन करे।
उल्लेखनीय है कि बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर ने पिछले दिनों नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदू घर्मग्रंथ रामचरितमानस को नफरत पैदा करने वाला बताया था। इसके बाद शिक्षा मंत्री के इस बयान को लेकर देश भर में आलोचना हो रही है।
बिहार में इस बयान को लेकर विपक्ष भाजपा शिक्षा मंत्री के माफी मांगने और मंत्रिमंडल से हटाने की मांग पर अड़ी हुई है जबकि महागठबंधन में शामिल जदयू भी इस बयान को गलत बता रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





