भारत

परामर्श सभा में दो मामले का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

Shantanu Roy
5 Aug 2023 10:02 PM IST
परामर्श सभा में दो मामले का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन
x
बड़ी खबर
ए डी खुशबू
कटिहार। जमीनी विवाद मामले का निपटारे को लेकर शनिवार को फलका थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता थाना के ए एस आई अरुण कुमार, राजस्वधिकारी सुशील कांत सिंह ने संयुक्त रूप से की। आयोजित जनता दरबार में दो मामले की सुनवाई की गई। जिसमें दोनों मामले में ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। ए एस आई अरुण कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद संबंधी मामले के निष्पादन को लेकर शनिवार को परामर्श सभा का किया जाता है। आयोजित जनता दरबार में पूर्व से चले आ रहे दो मामलों में सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान दोनों मामले में दोनों पक्षों के आपसी सहमति एवं जरूरी कागजात की जांचों उपरांत मामले का निष्पादन किया गया। जबकि जनता दरबार में तीन मामले भी आए जिसमें सुनवाई हेतु दोनों पक्षों को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया। मौके पर अंचल लिपिक शुभम कुमार, राजस्व कर्मचारी आरिफ हुसैन, पीएलवी कुमार हर्षवर्धन, मो० सोनू मौजूद थे।
Next Story