भारत

चैत्र नवरात्र के छठे दिन रेखा गुप्ता समेत कई सीएम ने दी शुभकामनाएं, जनकल्याण की कामना

jantaserishta.com
24 March 2026 8:02 AM IST
चैत्र नवरात्र के छठे दिन रेखा गुप्ता समेत कई सीएम ने दी शुभकामनाएं, जनकल्याण की कामना
x
नई दिल्ली: भाजपा नेताओं ने मंगलवार को देशवासियों को मां कात्यायनी को समर्पित चैत्र नवरात्र के छठे दिन की शुभकामनाएं दीं। सभी नेताओं ने मां को शक्ति, साहस, धर्म और अधर्म के विनाश की प्रतीक बताते हुए जनकल्याण, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की कामना की।
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "शक्ति की साधना के छठे दिन मां कात्यायनी की वंदना का यह मंगलमय अवसर है। महिषासुर मर्दिनी का यह स्वरूप अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। मां का ओजस्वी रूप हमें अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने और सत्य की विजय हेतु संकल्पित रहने की प्रेरणा देता है। मां कात्यायनी के आशीर्वाद से समस्त दिल्लीवासियों के जीवन में सफलता और यश की प्राप्ति हो। जय माता दी।"
उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना। कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।" उन्होंने आगे कहा, "जगज्जननी मां दुर्गा के षष्ठ स्वरूप, माँ कात्यायनी भक्तों के भय, रोग एवं शोक-संतापों को हरने वाली हैं। मां भगवती की कृपा से अखिल संसार का कल्याण हो, हर हृदय में शांति, शक्ति और सद्भाव का वास हो, यही प्रार्थना है। जय मां कात्यायनी!"
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना। कात्यायनी च शुभदा देवी दानवघातिनी॥" उन्होंने आगे कहा, "शक्ति, साहस, ज्ञान और धर्म की रक्षा करने वाली शक्तियों की अधिष्ठात्री माता कात्यायनी की आराधना को समर्पित पावन चैत्र नवरात्रि के छठे दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां कात्यायनी की कृपा से आप सभी के जीवन में साहस, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, यही मंगलकामनाएं हैं।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना। कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।" उन्होंने आगे कहा, "चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा के षष्ठम स्वरूप मां कात्यायनी के चरणों में सादर प्रणाम करता हूं। परम कृपालु मां, आप अर्थ, धर्म, काम व मोक्ष प्रदान करने के साथ भक्तों के रोग, शोक, संताप, भय, पाप नष्ट करें, यही करबद्ध प्रार्थना है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story