भारत

चैत्र नवरात्रि के छठे दिन झंडेवालान और कालकाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुख-समृद्धि की कामना

jantaserishta.com
24 March 2026 8:40 AM IST
चैत्र नवरात्रि के छठे दिन झंडेवालान और कालकाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुख-समृद्धि की कामना
x
नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप, मां कात्यायनी की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह से ही दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर और कालकाजी मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और माता के सामने माथा टेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिरों में आज खास पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। झंडेवाला मंदिर के पुजारी विनोद मिश्रा ने बताया कि आज मां कात्यायनी का दिन है, जो शक्ति, साहस और धर्म की प्रतीक हैं। उन्होंने समझाया कि पूजा की शुरुआत मां को गंगाजल से स्नान कराकर की जाती है, फिर पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। इसके बाद गंध, अक्षत, फूल, धूप और भोग अर्पित किया जाता है। भक्त पूरे श्रद्धा भाव से मां से अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं।
पुजारी ने यह भी बताया कि खासकर जिन कन्याओं का विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर वे सच्चे मन से मां कात्यायनी की उपासना करें, तो उन्हें योग्य वर की प्राप्ति होती है।
वहीं, कालकाजी मंदिर में भी भारी भीड़ देखने को मिली। हर कोई मां कात्यायनी की भक्ति में लीन नजर आया और उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख-शांति की कामना करता दिखा। मंदिर समिति के सदस्य रवि गौर ने बताया कि इस बार मौसम भी सुहावना है, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं ताकि दर्शन करने आए लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। सुरक्षा, साफ-सफाई और लाइन व्यवस्था पर खास ध्यान दिया गया है।
मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि गूंजती रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। लोग 'जय माता दी' के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान कई भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया और अपने परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story