भारत

ब्रिक्स संसदीय मंच से इतर पीएम मोदी, जयशंकर और शशि थरूर से मिले ईरानी प्रतिनिधि

jantaserishta.com
26 Oct 2026 2:30 PM IST
ब्रिक्स संसदीय मंच से इतर पीएम मोदी, जयशंकर और शशि थरूर से मिले ईरानी प्रतिनिधि
x
नई दिल्ली: दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है। भारत की मेजबानी में इसका आयोजन संसद भवन परिसर के संविधान सदन स्थित सेंट्रल हॉल में हो रहा है। पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आयोजन स्थल पर पहुंचे, फैमिली तस्वीर का हिस्सा बने और साझेदार देशों के कुछ प्रतिनिधियों से मुलाकात की। ईरानी दूतावास ने पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वरिष्ठ सांसद शशि थरूर से बातचीत करते अपने प्रतिनिधि का वीडियो जारी किया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, "12वें संसदीय मंच 2026 के दौरान, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने ईरानी संसदीय प्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट की।"
दूतावास के अनुसार, इन मुलाकातों से भारत और ईरान के बीच द्विपक्षीय संबंधों के महत्व को रेखांकित किया गया। बता दें कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के पार्लियामेंट्री डेलीगेशन का नेतृत्व डॉ. अहमद नादेरी कर रहे हैं। साझा की गई वीडियो क्लिप में वो ही पीएम मोदी से बात करते देखे जा सकते हैं।
ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ इस मंच में शामिल होने वाले थे। लेकिन फिर दूतावास ने शनिवार (24 अक्टूबर) को बयान जारी कर बताया, " अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण वो नहीं आ पाएंगे। उनके बदले ईरान का एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल मंच की बैठक में हिस्सा लेगा।"
दो दिवसीय (26 और 27 अक्टूबर) कार्यक्रम में ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों के पीठासीन अधिकारी और संसदीय नेता, केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, राज्य विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारी, सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हो रहे हैं।
सोमवार को फोरम का विधिवत उद्घाटन करते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ठोस परिणाम देने की अपील ब्रिक्स समूह से की। उन्होंने कहा, "हमारी सफलता केवल चर्चाओं से नहीं, बल्कि उसके ठोस परिणामों से मापी जाएगी।" उन्होंने ब्रिक्स साझेदारों से ऐसे समाधान निकालने का आग्रह किया, जिनसे नागरिकों के जीवन में सुधार आए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story