भारत
नवरात्रि के सातवें दिन देशभर से कटरा पहुंचे श्रद्धालु, वैष्णो देवी यात्रा के लिए दिखा खास उत्साह
jantaserishta.com
25 March 2026 10:55 AM IST

x
कटरा: चैत्र नवरात्रि के मौके पर वैष्णो देवी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आस्था और विश्वास के साथ लोग माता के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं और हर कोई यही कामना कर रहा है कि माता रानी सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और देश में सुख-शांति बनी रहे।
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित दरशनी ड्योढ़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां से पवित्र श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा शुरू होती है और बुधवार सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग माता के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। 'जय माता दी' के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है और हर कोई माता रानी के दर्शन के लिए उत्साहित नजर आ रहा है।
एक श्रद्धालु ने बताया कि वह पिछले 20 सालों से लगातार यहां आ रहे हैं और साल में दो बार माता के दरबार में हाजिरी जरूर लगाते हैं। उनका कहना है कि यहां आने से मन को एक अलग ही शांति और शक्ति मिलती है। उन्होंने प्रशासन और श्राइन बोर्ड की व्यवस्थाओं की भी जमकर तारीफ की और कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों के बावजूद सब कुछ बहुत अच्छे तरीके से मैनेज किया जा रहा है।
वहीं, कुछ श्रद्धालु ऐसे भी हैं जो पहली या दूसरी बार यहां पहुंचे हैं। एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि वह लंबे समय से वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहती थीं और अब यहां आकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि उन्हें माता रानी के दरबार में आने का अवसर मिला। मेरठ से अपने परिवार के साथ आए एक अन्य भक्त ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए बहुत खास है और वह इसे जीवन का एक यादगार अनुभव मानते हैं।
कटरा में इस दौरान सुरक्षा और सुविधाओं के भी खास इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जगह-जगह पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात हैं। मेडिकल सुविधाएं, पानी और खाने-पीने की व्यवस्था भी बेहतर तरीके से की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





