भारत
चैत्र नवरात्र का सातवां दिन, सर्वार्थ सिद्धि योग में करें मां कालरात्रि की पूजा, नोट कर लें भद्रा व राहुकाल
jantaserishta.com
24 March 2026 8:50 AM IST

x
नई दिल्ली: चैत्र नवरात्र की सातवां दिन यानी सप्तमी तिथि बुधवार को है। इस दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जो किसी भी शुभ कार्य के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है।
नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व है। मां कालरात्रि की आराधना से भक्तों को शक्ति, साहस और सुरक्षा की प्राप्ति होती है। वहीं, धर्म शास्त्रों के अनुसार पूजा, दान और नए कार्य सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत काल या विजय मुहूर्त में करना श्रेयस्कर होता है। हालांकि, राहुकाल और भद्रा के समय किसी भी शुभ काम से बचना चाहिए।
बुधवार का पंचांग देखें तो सूर्योदय 6 बजकर 20 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 35 मिनट पर होगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 45 मिनट से 5 बजकर 33 मिनट तक है। सप्तमी पर अभिजित मुहूर्त तो नहीं लेकिन विजय मुहूर्त है, जो 2 बजकर 30 मिनट दोपहर से 3 बजकर 19 मिनट दोपहर तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 34 मिनट से 6 बजकर 57 मिनट तक और अमृत काल सुबह 9 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
बुधवार को सप्तमी तिथि दोपहर 1 बजकर 50 मिनट तक है। उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन सप्तमी का मान होगा। वहीं, नक्षत्र मृगशिरा शाम 5 बजकर 33 तक रहेगा।
25 मार्च को अशुभ समय पर विचार करें तो राहुकाल दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से 1 बजकर 59 मिनट तक प्रभावी रहेगा। यमगंड सुबह 7 बजकर 51 मिनट से सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक और गुलिक काल सुबह 10 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावा, दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 3 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक प्रभावी रहेगा। साथ ही दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से देर रात 12 बजकर 47 मिनट रात (25 मार्च) तक भद्रा प्रभावी रहेगा। इनमें शुभ कार्य वर्जित होते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





