भारत

मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति के प्रवास का दूसरा दिन, महिला स्व-सहायता समूहों को करेंगी संबोधित

jantaserishta.com
16 Nov 2022 9:57 AM IST
मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति के प्रवास का दूसरा दिन, महिला स्व-सहायता समूहों को करेंगी संबोधित
x

फाइल फोटो

भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों का सम्मेलन आयोजित किया गया है, इस सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश में भाग लेंगीं। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, लाल परेड ग्राउंड में हो रहे इस सम्मेलन में प्रदेश की लगभग 15 हजार समूह सदस्य महिलाएं सम्मिलित होंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु महिला मध्यप्रदेश के प्रवास पर है। उनके दो दिवसीय प्रवास का आज दूसरा दिन है। वे आज स्व-सहायता समूह के सम्मेलन को संबोधित करेंगी। आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी, विभिन्न जिलों से आ रही दो समूह सदस्य कार्यक्रम के दौरान मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए बतायेंगी कि समूह के सहारे से किस तरह उनके जीवन में तरक्की की राह बनी गई और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला। समूह सदस्यों द्वारा बनाई गई वस्तुएं राष्ट्रपति को उपहार स्वरूप भेंट की जायेंगी।
सम्मेलन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भोपाल जिले के प्रभारी भूपेन्द्र सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल एवं महापौर भोपाल मालती राय सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story