भारत
पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटने पर गिरिराज सिंह बोले, जनता के लिए समर्पित है केंद्र सरकार
jantaserishta.com
27 March 2026 12:01 PM IST

x
नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए की कटौती किए जाने के बाद इस फैसले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार संवेदनशील सरकार है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और उनकी कार्यशैली का यही मूल है। गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की स्थिति का जिक्र करते हुए विपक्षी सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल समेत गैर-एनडीए सरकारें ऐसे कठिन समय में भी जनता का साथ देने में असफल रही हैं।
इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 'टुकड़े-टुकड़े गैंग,' राहुल और उनकी टीम देश में गलत जानकारी फैला रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि भारत ईंधन आयात करता है और यह पूरी व्यवस्था प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभाली जा रही है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी है और कई दिनों तक सप्लाई को लेकर कोई समस्या नहीं है। वहीं, तेलुगुदेशम पार्टी के सांसद कृष्ण प्रसाद टेनेटी ने भी सरकार के इस कदम का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के दोनों सदनों में साफ कहा है कि सरकार जनता के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी और सही तरीके से काम करेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादों के अनुरूप आगे बढ़ रही है और यह फैसला भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बता दें कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम करने का ऐलान किया है। इसका उद्देश्य अमेरिका, इजरायल-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में आए उछाल के प्रभाव को सीमित करना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





