सरप्राइज देने के बहाने युवती ने मंगेतर की आखें बंद की, फिर मारा चाकू

विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक लड़की ने अपने मंगेतर की हत्या करने का प्रयास किया. दरअसल माता-पिता ने बेटी की शादी के लिए एक लड़का चुना जो लड़की को पसंद नहीं आया. फिर उसने लड़के को मिलने के लिए बुलाया. मुलाकात के दौरान लड़की ने सरप्राइज देने के लिए लड़के को आंख बंद करने के लिए कहा और चाकू से उसके गले पर हमला कर दिया. जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां वो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





