- Home
- /
- Latest News
- /
- कोर्ट के आदेश पर 35...
Latest News
कोर्ट के आदेश पर 35 लाख की 3,934 लीटर अवैध शराब किया गया नष्ट
Santoshi Tandi
1 Nov 2023 3:48 PM IST

x
ग्रेटर नोएडा । गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में माल निरस्तीकरण को लेकर चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने वर्ष 2021, 2022 व 2023 के कुल 6 मामलों से संबंधित बरामद 3,934 लीटर अवैध शराब को नष्ट कर दिया।
न्यायलय के आदेश के अनुपालन में सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय ग्रेनो की उपस्थिति में उक्त अवैध शराब को नष्ट कर दिया गया। अवैध शराब की अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये थी।
Next Story






