भारत

करवाचौथ के मौके पर पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड, वजह बनी पत्नी की ये वजह

jantaserishta.com
25 Oct 2021 2:52 PM IST
करवाचौथ के मौके पर पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड, वजह बनी पत्नी की ये वजह
x
प्रथम दृष्टया पत्नी के करवा चौथ के मौके पर नाराज होने के कारण सुसाइड करने के तथ्य सामने आए हैं.

झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ शहर में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने महज इसल‍िए जहर खाकर सुसाइड कर ल‍िया क‍ि करवाचौथ पर उसकी पत्नी नाराज थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कॉन्स्टेबल को झालावाड़ स्थित हॉस्प‍िटल ले गई जहां उसे मृत घोष‍ित कर द‍िया गया.

झालावाड़ शहर के इन्दिरा कालोनी निवासी पुलिस कॉन्स्टेबल हनुमान सिंह ने रव‍िवार सुबह जहर खाकर सुसाइड कर लिया. प्रथम दृष्टया पत्नी के करवा चौथ के मौके पर नाराज होने के कारण सुसाइड करने के तथ्य सामने आए हैं.
सूचना मिलने पर पुलिस बल, कॉन्स्टेबल के घर पर पहुंचा. हनुमान सिंह की डेडबॉडी को एसआरजी हॉस्प‍िटल एवं मेडिकल कॉलेज की मॉर्चुरी में लाया गया जहां उसका पोस्टमॉर्टम किया गया. झालरापाटन के थानाध‍िकारी ज‍ितेंद्र स‍िंह शेखावत ने बताया क‍ि सुसाइड का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. मृतक पुलिस कॉन्स्टेबल हनुमान सिंह काफी दिनों से युवती को भगाने से संबंध‍ित फौजदारी प्रकरण के कारण सस्पेंड चल रहा था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story