भारत

अमानवीय चेहरा! बीच सड़क युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर उड़ेला ठंडा पानी, देखें पुलिस की बर्बरता का ये वीडियो

jantaserishta.com
5 Jan 2022 9:29 AM IST
अमानवीय चेहरा! बीच सड़क युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर उड़ेला ठंडा पानी, देखें पुलिस की बर्बरता का ये वीडियो
x
पुलिस दे रही है सफाई।

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पहले तो एक पुलिसकर्मी युवक को सड़क पर नंगे दौड़ाकर पीटता है। जब इससे भी मन नहीं भरता तो उसके ऊपर ठंडा पानी भी डालते हैं। इस दौरान एक अन्य पुलिसकर्मी उसके साथ मौजूद नजर आ रहा है।

शराब के नशे में था युवक
बताया जा रहा है वीडियो शिवपुरी के माधव चौक नगर का है। वह युवक शराब के नशे में था। वह बाजार में शोर मचा रहा था। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसको भगाने की बजाए डंडों से उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसको घसीटकर सड़क किनारे डाल दिया। इस पर भी पुलिस का मन नहीं भरा तो एक पुलिसवाले ने आकर उसे फिर से पीटा। फिर उसके ऊपर पानी भी डाल दिया।
पुलिस दे रही है सफाई
इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी युवक को घसीटते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड में कुछ पुलिसकर्मी युवक के ऊपर ठंडा पानी भी डाल रहे हैं। पुलिस की इस बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर पुलिस अपनी सफाई देती नजर आ रही है। शिवपुरी एसडीओपी अजय भार्गव का कहना है कि युवक के साथ मारपीट नहीं की गई है। केवल उसे भगाया गया है। हालांकि वीडियो देखने पर पुलिस की सभी बातें गलत साबित होती नजर आ रही हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story