भारत

महान वीरांगना ऊदा देवी पासी के बलिदान दिवस रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने उन्हें दी श्रद्धांजलि

jantaserishta.com
16 Nov 2026 10:03 AM IST
महान वीरांगना ऊदा देवी पासी के बलिदान दिवस रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने उन्हें दी श्रद्धांजलि
x
नई दिल्ली: मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाली महान वीरांगना ऊदा देवी पासी के बलिदान दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "वीरांगना ऊदा देवी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। अप्रतिम पराक्रम और अदम्य साहस के साथ अंग्रेजी सेना का मुकाबला करते हुए उन्होंने मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका शौर्य और राष्ट्रभक्ति भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। उनके अद्वितीय साहस और बलिदान पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, "मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाली महान वीरांगना ऊदा देवी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनका अदम्य शौर्य और सर्वोच्च बलिदान भारतीय नारीशक्ति के गौरवशाली इतिहास का वह अमर अध्याय है जो पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, साहस व स्वाभिमान की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "1857 की क्रांति में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाली अमर वीरांगना ऊदा देवी पासी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनका साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।"
छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री राम विचार नेताम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुखता से हिस्सा लेने वाली ऊदा देवी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।"
उत्तर प्रदेश भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "1857 की क्रांति में अदम्य साहस, शौर्य और अद्वितीय वीरता का परिचय देने वाली अमर वीरांगना ऊदा देवी पासी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन और विनम्र श्रद्धांजलि! अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनका यह अदम्य साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण आने वाली हर पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा।"
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, "मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाली महान वीरांगना ऊदा देवी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनका अदम्य शौर्य और सर्वोच्च बलिदान भारतीय नारीशक्ति के गौरवशाली इतिहास का वह अमर अध्याय है जो पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, साहस व स्वाभिमान की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story