भारत

हाईवे पर मजदूरों से भरा ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलटा, 22 लोग दबे, 6 की मौत

jantaserishta.com
2 March 2021 7:08 AM IST
हाईवे पर मजदूरों से भरा ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलटा, 22 लोग दबे, 6 की मौत
x

फाइल फोटो 

BREAKING NEWS

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले (Kanpur District) में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया है. इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया है. साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कहा जा रहा है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, मामला कानपुर देहात की भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र का है. कहा जा रहा है कि क्षेत्र स्थित हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे ट्रोला में सवार 22 लोग उसके नीचे दब गए. इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, अन्य 16 मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका. इनमें से आठ मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं अन्य 8 को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद उनके परिजनों के पास छोड़ दिया गया है.
माती जिला अस्पताल में रेफर किया गया
ट्रोला में सवार महिला मजदूर श्यामा देवी ने बताया कि यह सभी मजदूर हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं जो इटावा की ओर जा रहे थे. इन सभी को इटावा में कोयला छनाई का काम मिला था जिसके लिए यह सभी हमीरपुर से निकले थे. महिला के अनुसार, ट्रॉला चालक तेज आवाज में गाने बजा रहा था और गाड़ी गलत ढंग से चला रहा था. इसके चलते ट्रॉला पलट गया. इस हादसे में मरने वालों में मासूम बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में हाईवे से गुजर रहे वाहनों ने अपने वाहन रोककर लोगों को निकालना शुरू किया. साथ ही मामले की सूचना भोगनीपुर कोतवाली पुलिस को दी. सूचना मिलते ही भोगनीपुर कोतवाल थाना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आला अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी. इस हादसे में घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पुखराया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है, जहां से उन्हें कानपुर देहात के माती जिला अस्पताल में रेफर किया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story