भारत

पांच राज्यों के चुनावी नतीजों पर राहुल गांधी बोले- जनादेश स्वीकार, हार से लेंगे सीख, पढ़े पूरा ट्वीट

jantaserishta.com
10 March 2022 3:51 PM IST
पांच राज्यों के चुनावी नतीजों पर राहुल गांधी बोले- जनादेश स्वीकार, हार से लेंगे सीख, पढ़े पूरा ट्वीट
x

फाइल फोटो 

Election Result 2022: पांच राज्यों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर जीतने वालों को बधाई दी है उन्होंने कहा कि हम लोगों के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं राहुल गांधी ने कहा है कि हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हित के लिए काम करते रहेंगे

उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। भाजपा पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी बंपर जीत के साथ सरकार बना रही है। पांचों राज्यों की मतगणना में चौंकाने वाले परिणाम सामने आ रहे हैं। राजनीतिक दलों के दिग्गज अपनी सीट हार रहे हैं। यूपी में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत के साथ योगी राज वापस लौट रहा है। सपा को हालांकि 2017 के मुकाबले काफी ज्यादा सीटें मिली हैं लेकिन सरकार बनाने का सपना एक बार फिर धराशायी होता जा रहा है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story