भारत

मीसा और रोहिणी के चुनाव लड़ने की चर्चा पर बोली भाजपा, लालू टिकट बेचने के माहिर खिलाड़ी

jantaserishta.com
22 March 2024 2:46 PM IST
मीसा और रोहिणी के चुनाव लड़ने की चर्चा पर बोली भाजपा, लालू टिकट बेचने के माहिर खिलाड़ी
x
पटना: बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पुत्री मीसा भारती और सारण से रोहिणी आचार्य के उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लालू यादव टिकट बेचने के माहिर खिलाड़ी हैं।
पटना में पत्रकारों ने शुक्रवार को सम्राट चौधरी से इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने साफ लहजे में कहा कि लालू जी टिकट बेचने के माहिर खिलाड़ी हैं। उन्होंने तो अब अपनी बेटी तक को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले अपनी बेटी से किडनी लिया, उसके बाद टिकट दिया, यही है लालू प्रसाद यादव का परिचय। जो व्यक्ति अपनी बेटी तक को नहीं छोड़ता है, उसी का नाम है लालू प्रसाद यादव। उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव ने कुछ महीने पहले किडनी ट्रांसप्लांट करवाई है। बताया जाता है कि उनकी बेटी रोहिणी ने ही अपनी किडनी अपने पिता को दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story