भारत
चिराग पासवान के महागठबंधन में आने की चर्चा पर तेजस्वी ने कहा, समय बताएगा
jantaserishta.com
11 March 2024 2:07 PM IST

x
पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए में अब तक सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। उहापोह की स्थिति बनी हुई है। इस बीच, सोमवार को लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के महागठबंधन के साथ आने की चर्चा पर राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि समय बताएगा।
पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी से जब चिराग के महागठबंधन के साथ आने के संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि हमलोग सभी को साथ लेकर चलते हैं। चिराग के आने पर स्वागत करने के विषय में पूछने पर तेजस्वी ने कहा कि यह समय बताएगा। उन्होंने आगे कहा कि सभी लोग अच्छी तरह से जान गए हैं कि देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। देश की जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं हैं, उनको लगातार हाईजैक करने की कोशिश हो रही है। उल्लेखनीय है कि रविवार को हाजीपुर में आयोजित एक रैली में जमुई के सांसद चिराग पासवान ने कहा था कि उनका गठबंधन बिहार की जनता के साथ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





