
x
लोकतंत्र में आवाज दबाना गलत
Delhi दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सरकार के मंत्रियों और कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने लोक भवन के बाहर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं और मुख्य विपक्षी दल के नेता होने के नाते वह लोकतांत्रिक मुद्दों पर प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
सीएम सुक्खू ने सवाल उठाया कि जब राहुल गांधी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे तो उन्हें हिरासत में क्यों लिया गया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों से जुड़े मुद्दों और अन्य जनहित के विषयों पर चर्चा करने के बजाय विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को उठाती रहेगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने NEET और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मामलों को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने छात्रों से जुड़े मुद्दों, पेपर लीक और अन्य मामलों को लेकर प्रदर्शन किया था, जिसके दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद कांग्रेस ने देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।
TagsShimla NewsHimachal Pradesh NewsSukhvinder Singh SukhuRahul Gandhi DetainedPriyanka Gandhi DetainedCongress ProtestLok Bhawan ShimlaDharmendra Pradhan ResignationNEET ProtestCongress NewsHimachal PoliticsBJP vs CongressPolitical News HindiLatest India NewsRahul Gandhi News Todayशिमला न्यूज़हिमाचल प्रदेश न्यूज़सुखविंदर सिंह सुक्खूराहुल गांधी हिरासत मेंप्रियंका गांधी हिरासत मेंकांग्रेस प्रोटेस्टलोक भवन शिमलाधर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ाNEET प्रोटेस्टकांग्रेस न्यूज़हिमाचल पॉलिटिक्सBJP बनाम कांग्रेसपॉलिटिकल न्यूज़ हिंदीलेटेस्ट इंडिया न्यूज़राहुल गांधी न्यूज़ टुडे
Next Story





