भारत

इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की पुण्यतिथि पर केंदीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

jantaserishta.com
14 Nov 2026 9:57 AM IST
इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की पुण्यतिथि पर केंदीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
x
नई दिल्ली: भगवान श्रीकृष्ण के उपासक, इस्कॉन के संस्थापक भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं ने याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, "इस्कॉन के संस्थापक अभय चरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी के स्मृति दिवस पर उन्हें विनम्र अभिवादन।" उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, "भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, गीता के दिव्य संदेश और सनातन संस्कृति की दिव्यता को पूरे विश्व में प्रसारित करने वाले इस्कॉन के संस्थापक, परम श्रद्धेय भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, "इस्कॉन के संस्थापक एवं श्रीकृष्ण भक्ति के प्रचार-प्रसार के लिए जीवन समर्पित करने वाले परम पूज्य, अभय चरणारविन्द भक्ति वेदांत, स्वामी प्रभुपाद जी के निर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आध्यात्मिक चेतना और भक्ति के माध्यम से मानवता को सद्मार्ग दिखाने वाले उनके संदेश और प्रयास विश्व बंधुत्व और लोक कल्याण की प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, "इस्कॉन के संस्थापक, श्रीमद्भगवद्गीता के अमृत संदेश और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति को विश्वभर में प्रसारित करने वाले परम पूज्य श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने भक्ति को सेवा से, साधना को समर्पण से और विश्व को भारत की सनातन आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का अद्वितीय कार्य किया।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, "भगवान श्रीकृष्ण जी की भक्ति का संदेश पूरे विश्व में पहुंचाने वाले इस्कॉन के संस्थापक श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! भगवान श्रीकृष्ण जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को धर्म, भक्ति एवं सेवा के मार्ग से जोड़ने में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्स पर लिखा, "भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को विश्वभर में प्रसारित करने वाले इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) के संस्थापक परम पूज्य श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।"
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने एक्स पर लिखा, "भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने वाले, इस्कॉन के संस्थापक श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन। उनकी भक्ति, त्याग और सेवा-भावना ने संपूर्ण विश्व में कृष्ण-भक्ति की ज्योति प्रज्वलित की। प्रभुपाद जी का योगदान मानवता के लिए सदैव प्रेरणा बना रहेगा।"
बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पोस्ट में कहा, "इस्कॉन के संस्थापक अभयचरणारविंद भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।"
दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने एक्स पर लिखा, "विश्वभर में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और श्रीमद्भगवद्गीता के दिव्य संदेश का प्रसार करने वाले महान संत एवं आध्यात्मिक गुरु वामी प्रभुपाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। सनातन संस्कृति और वैदिक ज्ञान को विश्वभर में पहुंचाने के उनके अथक प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनके विचार, आध्यात्मिक शिक्षाएं और भक्ति का मार्ग आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित कर रहा है।"
TagsISKCON
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story