भारत

भूदान आंदोलन के प्रणेता, 'भारत रत्न' आचार्य विनोबा भावे की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री गडकरी सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

jantaserishta.com
15 Nov 2026 8:28 AM IST
भूदान आंदोलन के प्रणेता, भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री गडकरी सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
x
नई दिल्ली: महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भूदान आंदोलन के प्रणेता, 'भारत रत्न' आचार्य विनोबा भावे की पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भूदान आंदोलन के प्रणेता, देश महान स्वतंत्रता सेनानी, 'भारत रत्न' आचार्य विनोबा भावे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भूदान आंदोलन के प्रणेता, 'भारत रत्न' आचार्य विनोबा भावे की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। अहिंसा, ग्राम स्वराज और सर्वोदय के लिए समर्पित उनका जीवन अंत्योदय के आदर्शों का जीवंत उदाहरण है।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी, भूदान आंदोलन के प्रणेता एवं 'भारत रत्न' आचार्य विनोबा भावे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनके अहिंसावादी विचार, समाज कल्याण के प्रति समर्पण और मानवता की सेवा का संदेश सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा, "भूदान आंदोलन के प्रणेता, सादगी और अहिंसा के प्रतीक, 'भारत रत्न' पूज्य आचार्य विनोबा भावे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! गांधीवादी विचारों को आत्मसात कर उन्होंने भूदान और ग्रामदान जैसे ऐतिहासिक अभियानों के माध्यम से समाज में समानता, सेवा और करुणा की मिसाल पेश की।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने एक्स पोस्ट में लिखा, "भूदान व ग्रामदान आंदोलन के प्रणेता, प्रथम रेमन मैग्सेसे पुरस्कार एवं 'भारत रत्न' से अलंकृत आचार्य विनोबा भावे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान हेतु समर्पित उनका तपोनिष्ठ जीवन देशवासियों को निस्वार्थ भाव से समाज कल्याण की ओर अनवरत प्रेरित करता रहेगा।"
दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी, भूदान आंदोलन के प्रणेता एवं समाज सुधारक आचार्य विनोबा भावे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। समाज सेवा, अहिंसा और मानव कल्याण के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।"
बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भूदान आंदोलन के प्रणेता, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं 'भारत रत्न' से सम्मानित आचार्य विनोबा भावे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं सादर नमन। समाज सेवा, अहिंसा, त्याग और मानव कल्याण के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।"
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भूदान आंदोलन के प्रणेता, 'भारत रत्न' आचार्य विनोबा भावे की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि! अहिंसा, ग्राम स्वराज और सर्वोदय के लिए समर्पित उनका जीवन अंत्योदय के आदर्शों का जीवंत उदाहरण है!!"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story